लक्सर। हरिद्वार के लक्सर में उस समय बवाल हो गया, जब नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में दो सुमदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी का अपहरण किया। मामले की सूचना मिलने पर हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोग भड़क उठे और पुलिस के साथ गांव में पहुंच गए। इसके बाद वहां टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है और किशोरी समेत अपहरणकर्ता की तलाश जारी है। खबरों के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 फरवरी की शाम हिंदू परिवार की नाबालिग लड़की गायब हो गई। देर शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को पता चला कि दूसरे समुदाय का युवक लड़की को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर दी।
रविवार को जब इसकी जानकारी हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को लगी तो वह भड़क उठे और पुलिस के साथ गांव पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने हिंदू संगठन और पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में हिंदू संगठन के लोगों ने भी पथराव किया, लेकिन पुलिस ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह लोगों को समझाकर बवाल शांत कराया।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः किशोरी के लापता होने के मामले में आमने-सामने आए दो समुदाय! पथराव से बढ़ा तनाव, भारी फोर्स तैनात
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-02-09 18:27:07
हरिद्वार के लक्सर में उस समय बवाल हो गया, जब नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में दो सुमदायों के लोग आमने-सामने आ गए।

उत्तराखण्डः किशोरी के लापता होने के मामले में आमने-सामने आए दो समुदाय! पथराव से बढ़ा तनाव, भारी फोर्स तैनात (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- हरिद्वार के लक्सर में उस समय बवाल हो गया, जब नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में दो सुमदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
- आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी का अपहरण किया।
- मामले की सूचना मिलने पर हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोग भड़क उठे और पुलिस के साथ गांव में पहुंच गए।
- इसके बाद वहां टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह
🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →
