उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बड़कोट से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां देर शाम एक मकान में लगी आग में मासूम बच्ची की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में नेपाली मूल के मन बहादुर की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान व भवन जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन मासूम बच्ची आग की चपेट में आ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन एवं घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
उत्तराखण्डः उत्तरकाशी के बड़कोट में दर्दनाक हादसा! दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, ढाई महीने की बच्ची की जलकर माैत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-22 11:52:50
उत्तरकाशी के बड़कोट से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां देर शाम एक मकान में लगी आग में मासूम बच्ची की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई।

उत्तराखण्डः उत्तरकाशी के बड़कोट में दर्दनाक हादसा! दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, ढाई महीने की बच्ची की जलकर माैत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तरकाशी के बड़कोट से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां देर शाम एक मकान में लगी आग में मासूम बच्ची की मौत हो गयी।
- जानकारी के अनुसार कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई।
- हादसे में नेपाली मूल के मन बहादुर की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान व भवन जल गया।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन मासूम बच्ची आग की चपेट में आ गई और उसे बचाया नहीं जा सका।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
