Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : मसूरी में टूरिस्टों के आने जाने में अब नही है कोई पाबंदी, वीकेंड में 15 हजार पर्यटक मसूरी के मौसम का उठा सकेंगे लुत्फ़

Uttarakhand: There is no restriction in the arrival of tourists in Mussoorie, 15 thousand tourists will be able to enjoy the Mussoorie season in the weekend

मसूरी में पर्यटकों की आने जाने में किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई है बता दें कि पिछले दिनों कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में मसूरी में वीकेंड पर ही पर्यटकों के आने की अनुमति की खबर प्रकाशित की गई थी जिसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी वही मसूरी के पर्यटन व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है जिसको देखते हुए एसडीम मसूरी मनीष कुमार द्वारा पत्र जारी करके यह स्पष्ट किया गया है कि मसूरी में किसी भी पर्यटकों की आने जाने की कोई रोक नहीं है जिलाधिकारी देहरादून द्वारा मसूरी में वीकेंड में 15 हजार पर्यटकों के आने की अनुमति दी गई है जिससे कि कोविड-19 नियमों का पालन कराए जा सके। एसडीएम मनीष कुमार ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील करी है कि सरकार और प्रशासन द्वारा कोविड-19 के रोकथाम के लिए समय-समय पर आदेश और निर्देश जारी किए जाते हैं जिसका पालन करना सभी के लिये अनिवार्य है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.एन.माथुर और सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों मसूरी में वीकेंड पर ही पर्यटकों के आने की अनुमति को लेकर एक मैसेज वायरल किया गया जिससे मसूरी के पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ा है वहीं कई पर्यटक को द्वारा भी अपनी बुकिंग कैंसिल कराई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चार धाम यात्रा को खोल दिया गया है ऐसे में मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है परंतु इस तरीके के वायरल मैसेज से पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है ।उन्होंने प्रशासन से अपील करी है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई की जाए जो इस तरीके के मैसेज वायरल करा रहे हैं जिससे की मसूरी का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित ना हो।

एसडीएम मसूरी में सभी से अपील करी है कि वह से वायरल मैसेज पर ध्यान ना दें और जो भी इस तरीके का कार्य करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मुख्य सचिव कार्यालय से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि मसूरी में किसी भी पर्यटन को को आने जाने पर कोई रोक नहीं है मात्र वीकेंड पर पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए 15 हजार पर्यटक को आने की अनुमति दी जाएगी जिससे कि मसूरी में कोविड-19 के रोकथाम के लिए जारी निर्देश और आदेशों का पालन कराया जा सके।