उत्तराखंड:नैनीताल नगर पालिका परिषद के सभासदों ने सीएम के सामने नैनीताल को स्मैक के ज़हर से बचाने समेत रखी कई समस्याएं
नगर पालिका नैनीताल परिषद के सभासदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुमांऊ सभासद संगठन के साथ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की।उन्होंने नैनीताल शहर में फैल रहे स्मैक नामक ज़हर से नैनीताल को बचाने की भी गुहार लगाई।इसके अलावा उन्होंने सभी नगर निकायों में सभासद निधि के निर्धारण, सभासदों को मानदेय एवं दूरभाष आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया,इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान शिष्टमंडल में नैनीताल नगर पालिका परिषद के 9 सभासद भी शामिल रहे।वार्ता के दौरान सभासद कैलास रौतेला ने कृष्णापुर में कूड़ा खड मार्ग की मांग उठाई। निर्मला चंद्रा ने अम्तुल पब्लिक स्कूल और अन्य स्कूलों से निकाले गए कर्मियों के रुके हुए पैसे आदि की समस्या से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। रेखा आर्य ने हरीनगर में परिवारों के विस्थापन के कारण हो रही रही समस्याओं को मुख्यमन्त्री के सामने रखा।सभासद मनोज साह जगाती ने नैनीताल शहर की विभिन्न समस्याओं के साथ शहर में बढ़ रहे स्मैक के जहर के कारोबार पर रोक लगाने, सूखाताल झील निर्माण की गुणवत्ता की उचित जांच की मांग की क्षतिग्रस्त माल रोड की स्थित से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।सागर आर्या ने नैनीताल के बंद पड़े नालों को खुलवाने व क्षतिग्रस्त नालों को जल्द ठीक करने का निवेदन किया, वहीं भगवत रावत ने नारायण नगर वार्ड में मोबाइल टावर की मांग उठाई। शिष्टमंडल में,मनोज साह जगाती,कैलाश रौतेला, सागर आर्य,निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य,सुरेश चंद्र,भगवत रावत, राजू टांक, सुरेश चंद्र व गजाला कमाल आदि सभासद भी शामिल रहे।