Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : बाल बाल बची लोगों की जान, यहाँ पूरा पहाड़ खिसक कर आ गया सड़क पर, देखिए तस्वीरे

Uttarakhand: The lives of the people were saved, here the whole mountain slipped and came on the road, see pictures

उत्तराखंड में बरसात के मौसम में आपदाओं के आने का सिलसिला जारी है वही इस समय पहाड़ों में सफर करना भी खतरे से खाली नहीं है कभी भी भूस्खलन वह बोल्डर गिरने शुरू हो जाते हैं बोल्डर गिरने की दो घटना मैं 2 दिनों में दो मौतें हो चुकी हैं वही ऑल वेदर रोड के निर्माण में भी बारिश के चलते बड़ा खलल पड़ता दिखाई दे रहा है बड़ा हादसा टला। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट आल वेदर रोड का कार्य चल रहा है जिस कारण कई बार दोनों तरफ से आनेवाले ट्रैफिक को रोक दिया जाता है इसी क्रम में आज पहाड़ खिसकने का वीडियो सामने आया है। जिसमे दोनों तरफ सड़क में ट्रैफिक रुका हुआ है और अचानक पहाड़ खिसक जाता है और वहा पर खड़ी गाड़ियां मलवे की चपेट में आने से बाल बाल बच जाती है।