उत्तराखण्डः नहीं थम रहा आफतों का दौर! बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास हुआ भारी भूस्खलन, बंद हुई सड़क

Uttarakhand: The cycle of troubles is not stopping! Heavy landslide near Patalganga Langsi Tunnel on Badrinath Highway, road closed

चमोली। उत्तराखण्ड में बारिश के बाद आफतों का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में कई जगहों पर अब भी मार्ग अवरूद्ध हैं, जिसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास आज दोपहर करीब 12ः15 पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई वाहन नहीं चल रहा था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। जोशीमठ मेंबदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7 बजे से बंद पड़ा है। यहां पर कल भारी चट्टान आने के हाईवे पर यातायात बंद हो गया। अभी यहां पर हाईवे को खोलने का काम जारी है। हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को रोका गया, जिसके चलते इस क्षेत्र में कोई वाहन नहीं चल रहे हैं। तीन दिन से कोई बारिश भी नहीं हो रही है, उसके बावजूद पहाड़ भरभराकर टूट रहे हैं। जिस जगह पर पागल नाला में भूस्खलन हुआ है वो पुराना लैंडस्लाइड जोन है। अभी यहां पर मलबे को हटाया नहीं जा सका है। जोशीमठ में हाईवे टूटने से बड़ी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं। आज मतदान के चलते होटल और दुकाने भी बंद हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।