Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: रेलवे स्टेशन पर मिली बिना कपड़ों की किशोरी! किसी ने नही की मदद!महिला सुरक्षा के लिए बनाए सरकारी विभाग एन मौके पर भी नही आते काम

Uttarakhand: Teenager without clothes found at railway station! No one has helped! Government departments created for women's safety do not work even on last moment

चाइल्ड लाइन समन्वयक शायरा बानो ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में महिलाओं से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि किच्छा रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी बिना कपड़ों के मिली थी लेकिन सरकारी विभाग के जिम्मेदारों ने इस मामले को गम्भीरता से नही लिया। किशोरी की मदद तक किसी ने नही की। महिला सुरक्षा और देखभाल के लिए बनाए गए सरकारी विभाग अगर एन मौके पर काम न आये तो इससे बड़ी लापरवाही कुछ नही हो सकती।
शायरा बनो ने बैठक में ये बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के सामने रखी,और कहा कि 24 अप्रैल को उन्हें किसी ने फ़ोन पर इस मामले की सूचना दी थी। जिसके बाद वो मौके पर पहुंची तो जीआरपी,पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम लोगों ने उनका सहयोग नही किया।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दों पर इस तरह की अनदेखी नही होनी चाहिये। मामले को सुनकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मातृ शक्ति शिक्षा,चिकित्सा और सुरक्षा का कार्य पूरी तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

 

 

note- फ़ोटो सांकेतिक है