उत्तराखंड:द कश्मीर फाइल्स में अब्दुल का किरदार निभाने वाले उत्तराखंड के तन्मय लोहनी को सीएम धामी ने किया सम्मानित!नैनीताल जिले से खास नाता है तन्मय का,यथार्थ कास्टिंग एजेंसी ने भी दी शुभकामनाएं
1990 में कश्मीर में हिंदुओं के साथ किये गए भीषण नरसंहार पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा बनाई गई चर्चित फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" से उत्तराखंड का भी नाम जुड़ा है। उत्तराखंड के उभरते हुए कलाकार तन्मय लोहनी ने फ़िल्म में अनुपम खेर के पोते शिवा के मुस्लिम दोस्त अब्दुल का किरदार निभाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होली मिलन समारोह में तन्मय लोहनी को उनके द्वारा किये गए बेहतरीन अभिनय के लिए पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर तन्मय के पिता पंडित कमल किशोर लोहनी,उनकी माता पूनम लोहनी,सुनील घिल्डियाल सह मीडिया प्रभारी महानगर देहरादून इत्यादि लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें कि तन्मय लोहनी की माता मूल रूप से नैनीताल जिले के हल्द्वानी आवास विकास के रहने वाली है तन्मय का ननिहाल हल्द्वानी में है,इसीलिए तन्मय अक्सर हल्द्वानी आते जाते रहते है। तन्मय को अभिनय का बचपन से ही शौक रहा इसके लिए वो खूब मेहनत भी करते है,उनकी मेहनत भी रंग लाई और द कश्मीर फाइल्स में उनका अब्दुल के किरदार के लिए चयन हो गया। फ़िल्म की शूटिंग मसूरी और कश्मीर में हुई,इसीलिए शूटिंग के लिए तन्मय कश्मीर भी गए थे। तन्मय की इस उपलब्धि के लिए यथार्थ कास्टिंग के डायरेक्टर चारु तिवारी और कॉर्डिनेटर संतोख बिष्ट ने शुभकामनाएं दी और कहा कि तन्मय एक उभरता हुआ कलाकार है और बहुत अच्छा काम कर रहा है,हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। उन्होंने नैनीताल जिले और पूरे उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। तन्मय अपनी आगामी फिल्म गनसेन गुलाब में मुन्ना का किरदार निभा रहे है जिसकी शूटिंग अभी चल रही है।

तन्मय के परिवार में उनके पिता पंडित कमल किशोर लोहनी,माता पूनम लोहनी ,हल्द्वानी में नाना जगदीश जोशी, नानी मुन्नी जोशी,मामा विनय जोशी, मामी मीनाक्षी जोशी है।