Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : आवास, वाहन, ग्रेड पे जैसे मसलो पर राज्य पीसीएस संघ ने दून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Uttarakhand: State PCS Union met Chief Minister in Doon on issues like housing, vehicle, grade pay

उत्तराखंड राज्य में कर्मचारी ही नही अब अधिकारी भी अपनी मांगे पूरी न होता देख आंदोलन की तैयारी में है। आवास, वाहन, ग्रेड पे जैसे मसलो पर राज्य पीसीएस संघ ने दून में सम्बन्ध में चर्चा की।

एजेण्डा

प्रान्तीय सिविल सेवा कार्यकारी शाखा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति / इंडक्शन के सम्बन्ध में चर्चा।

उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) में उच्च ग्रेड पे 7600 / 8700 अर्ह होने के उपरान्त भी लम्बे समय से प्रोन्नति नहीं होने के सम्बन्ध में चर्चा।

उत्तराखण्ड राज्य सृजन के बाद उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की वरिष्ठता सूची निर्धारण के सम्बन्ध में चर्चा।

उत्तराखण्ड सिविल सेवा संवर्ग के अधिकारियों को पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने की तिथि से समयमान वेतनमान ग्रेड पे 6600 (लेवल-11) दिये जाने के सम्बन्ध में चर्चा। 

शासन स्तर से 15 अगस्त, 2021 तक पदोन्नति सम्बन्धी समस्त प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही हेतु शासनादेश निर्गत किया गया है संवर्ग के अधिकारियों
के अर्ह होने के उपरान्त भी लम्बे समय से उच्च वेतनमान में पद रिक्त होने के बावजूद भी पदोन्नति नहीं किये जाने हेतु शासन स्तर पर प्रभावी दबाव
बनाये जाने हेतु रणनीति पर विचार।

इस बावत संघ पदाधिकारियों ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।