Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षों को दी गई विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी, रंजीत को गढ़वाल, जीतराम को कुमाऊँ और बेहड़ को तराई, भुवन को संगठन की जिम्मेदारी

Uttarakhand: Responsibility of assembly seats given to Congress working presidents, Garhwal to Ranjit, Kumaon to Jitram and Terai to Behar, responsibility of organization to Bhuvan

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने तमाम कार्यकारी अध्यक्ष कमेटियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ने बैठक की आज की बैठक में कांग्रेस ने अपने तमाम कार्यकारी अध्यक्षों को बांटी जिम्मेदारी कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्षों को विधानसभाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस ने सौंप दी है गढ़वाल पर्वतीय क्षेत्र की विधानसभाओं की जिम्मेदारी रंजीत रावत के पास होगी कुमाऊं विधानसभाओं के जिम्मेदारी जीतराम आर्य के पास होगी और मैदानी क्षेत्रों की विधानसभाओं की जिम्मेदारी तिलकराज बेहड़ को दी गई है इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी को संगठन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं तमाम समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्ष को भी मीटिंग में बुलाकर 1 हफ्ते के अंदर अपना रोड मैप संगठन के साथ शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा 4 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है जिसमें रोड मैप पर चर्चा होगी साथ ही साथ पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी 2022 के चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने सीधे तौर पर कहा कि हम किसी का विरोध के लिए विरोध नहीं करेंगे लेकिन जो मुद्दे होंगे उनको जरूर उठाएंगे और पुरजोर तरीके से उठाएंगे।