Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: दो अगस्त से खुलेंगे केवल कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल

Uttarakhand: Only schools from class 9 to 12 will open from August 2

देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच उत्तराखंड प्रदेश में दो अगस्त से केवल कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए ही स्कूल खुलेंगे। जबकि कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। वही इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

उत्तराखंड शासन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर स्कूल में सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। इसका पालन कराने के लिए हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने शत प्रतिशत क्षमता के साथ दो अगस्त से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन वतर्मान हालात को देखते हुए स्कूलों को खोलने के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है।प्रदेश में पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी रहेगी।  इस संबंध में जानकारी के अनुसार नवीं से 12 वीं की कक्षाएं चार और छठी से आठवीं तक की कक्षाएं तीन घंटे चलेंगीं वही अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को दो पालियों में चलाया जा सकेगा। सरकार के अगले आदेशों तक स्कूलों में केवल पढ़ाई पर ही फोकस रखा जाएगा। इस दौरान कोई भी सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों और प्रार्थना नहीं होगी। वही इस अवधि में निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में वर्तमान फीस ही लागू होगी।