Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : एक तरफ उठ रही है भू कानून की मांग, दूसरी तरफ राज्य के इस क्षेत्र में उद्यान विभाग की ज़मीन बाहरी व्यक्ति को दे दी,अब ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की धमकी

Uttarakhand: On one hand the demand for land law is rising, on the other hand, in this area of ​​the state, the land of the Horticulture Department has been given to an outsider, now the villagers ha

रामगढ़ में उद्यान भूमि बाहरी व्यक्ति को हस्तांतरित किए जाने को लेकर रामगढ़ के लोगो मे आक्रोश है। स्थानीय लोगो का आरोप है कि आज प्रदेश भर में सरकार भू कानून की बात कर रही है तो वही रामगढ़ में उद्यान विभाग की जमीन एक बाहरी व्यक्ति जो कभी रामगढ़ का निवासी रहा ही नही उसे प्रशासन द्वारा हस्तांतरित किया जाना अपने आप मे एक संदेह पैदा करता है। जिसकी जांच को लेकर आज उन्होंने जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आबंटन रदद् करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है प्रशासन इसमे हस्तक्षेप करते हुए उद्यान विभाग की भूमि को उद्यान विभाग के लिए प्रयोग करे। अगर प्रशासन द्वारा इसमे कोई ठोस कार्यवाही नही करता तो है रामगढ़ के ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी शासन प्रशासन की होगी।