उत्तराखण्डः पौड़ी के नवीन पटवाल ने गुच्छी मशरूम उगाकर किया कमाल! हर तरफ हो रही चर्चा, पलायन को लेकर कही बड़ी बात

Uttarakhand: Naveen Patwal of Pauri did wonders by growing Gucchi mushroom! Discussion happening everywhere, said a big thing about migration

पौड़ी। विश्व भर में गुच्छी मशरूम उगाने में भारत ने तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। इससे पहले चाइना और फ्रांस इसे उगा रहे हैं। यह कमाल उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक स्थित फलदाकोट में हुआ है। कोट ब्लॉक के रहने वाले नवीन पटवाल बीते दो सालों से इसका ट्रायल कर रहे थे और अब उनका यह ट्रायल सफल हो गया है। जिसकी चारों ओर चर्चाएं भी हो रही है। उत्तराखंड में लगातार हो रहे पलायन की चलते आज गांव के गांव खाली हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर फलदाकोट के रहने वाले नवीन पटवाल ने अपने गांव आकर गुच्छी मशरूम में काम करना शुरू कर दिया है। उनकी मंशा है कि गांव को आबाद करने और लोगों को बेहतर स्वरोजगार देने के लिए गुच्छी मशरूम के क्षेत्र में कार्य करना है। नवीन पटवाल बताते हैं कि दिसंबर 2024 में इसकी शुरुआत हुई थी और 3 महीने बाद ही इसमें परिणाम आने शुरू हो गए हैं। कहा कि इस गुच्छी मशरूम को कम तापमान वाले स्थान पर उगाया जाता है कहा कि वह लंबे समय से इसको लेकर प्रयास कर रहे थे और कई समस्याएं भी उनके सामने आई, लेकिन इन सभी समस्याओं को पार करते हुए उन्हें एक सफल परिणाम मिला है। भविष्य में वह इसे वृहद स्तर पर करना चाहते हैं। कहा कि पौड़ी जनपद में जिस तरह से पलायन हो रहा है उसे रोकने के लिए उनकी एक शुरुआत है और भविष्य में अन्य लोगों को भी इस काम में जोड़ा जाने का पूरा प्रयास है।