Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : बीजेपी संगठन की देहरादून में हुई मैराथन बैठक, प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मसलों पर की गई चर्चा

Uttarakhand: Marathon meeting of BJP organization held in Dehradun, discussion on burning issues related to the state

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष गुरुवार को प्रदेश भाजपा की चुनावी तैयारियों की थाह लें रहे हैं। वह प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अलग-अलग कई बैठकें एक एक कर ले रहे हैं और चुनावी रोड मैप पर संगठन की अब तक की प्रगति पर चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक बुधवार से दून में शुरू हो गई। पहले दिन संघ ने भाजपा के साथ हुए मैराथन विमर्श के दौरान प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। इसके अलावा उत्तराखंड में बदले राजनीतिक हालात के साथ ही प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मसलों पर चर्चा की गई। संघ की ओर से सरकार और संगठन को कई सुझाव भी दिए गए। माना जा रहा कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन की तैयारियों की जानकारी भी ली गई। वंही सीएम पुष्कर धामी का कहना है समय-समय पर संगठन के द्वारा सरकार और संगठन के काम काज की समीक्षा होती रहती है साथ ही आगामी रणनीति पर भी विचार होता है। इसी के तहत केन्द्रीय नेतृत्व सरकार और संगठन के साथ चर्चा कर सरकार की योजनाओं को जनता तक कैसे पहुचाया जाए रणनीति ओर मजूबत हो इसके लिए क्या क्या सुधार किए जाए इसको लेकर बैठके चली।

 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें -