Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: 701करोड़ की शराब पी गए कुमाऊं मंडल में! नैनीताल वाले शराब पीने में आये अव्वल! होली तक आंकड़ा और बढ़ेगा, नशामुक्त राज्य ऐसे कैसे बनेगा?

Uttarakhand: Liquor worth 701 crores was consumed in Kumaon Mandal! The people of Nainital came first in drinking alcohol! The figure will increase further till Holi, how will a drug-free state be ma

एक तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  अगले दो वर्षों में राज्य को नशामुक्त बनाने की बात कह रहे है तो दूसरी तरफ राज्य को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली शराब रिकॉर्ड तोड़ रही है। आबकारी विभाग की क्लोजिंग में अभी दो महीने बचे है इधर एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले कुमाऊं मंडल में लोग 701 करोड़ की शराब गटक गए अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च तक ये आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है,और जो आंकड़े सामने आए है उसे देखते हुए अगले दो वर्ष में नशामुक्त राज्य की परिकल्पना एक मजाक लगती है।वित्तीय वर्ष 2022-2023 में आबकारी विभाग को कुमाऊं मंडल से 783 करोड़ का लक्ष्य मिला था जिसमे से विभाग को अभी तक 701करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है। 


इस वित्तीय वर्ष में अभी भी 82 करोड़ 55 लाख का राजस्व और वसूलना बाकी है,इस के लिए विभाग द्वारा राजस्व वसूलने में तेजी लाई जा रही है। आबकारी विभाग कुमाऊं मंडल द्वारा राजस्व प्राप्ति के लिए अभियान चलाकर शराब कारोबारियों से सख्ती की जा रही है और मार्च तक लक्ष्य पूरा करने की कवायद तेज हो गयी है।


आपको बता दें कि इस वित्तीय वर्ष में बागेश्वर के लिए 48 करोड़ 51 लाख, पिथौरागढ़ के लिए 87 करोड़ 51 लाख, चंपावत के लिए 56 करोड़ 76 लाख, अल्मोड़ा के लिए 129 करोड़ 60 लाख का लक्ष्य रखा गया था।

कुमाऊं मंडल में नैनीताल में निकले सबसे ज़्यादा पियक्कड़


नैनीताल 273 करोड़ 24 लाख, उधम सिंह नगर के लिए 148 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था,कई दुकानदारों द्वारा राजस्व जमा नहीं किए जाने की स्थिति में उधम सिंह नगर में 15 दुकानों को कैंसिल करने की कार्रवाई की गई है,अल्मोड़ा में एक ठेकेदार द्वारा राजस्व नहीं जमा करने पर आरसी की कार्रवाई की गई है। विभाग के मुताबिक अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 2 माह का समय है, इसी बीच होली का त्योहार भी है, इसमें यह लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।