उत्तराखण्डः कल रिटायर होंगे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र! फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस का होगा आयोजन, बार एसोसिएशन ने कार्यकाल सराहा

Uttarakhand: High Court Chief Justice G. Narendra will retire tomorrow! A full-court farewell reference will be held, and the Bar Association commends his tenure.

नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र कल 9 जनवरी 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो जायेंगे। आज गुरूवार को बार एसोसिएशन सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया, जहां एसोसिएशन पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा उनके बेहतर कामकाज के लिये उनको सम्मानित किया और भविष्य के लिये बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान चीफ जस्टिस ने सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद दिया और कहा कि उत्तराखण्ड से उनको  बहुत लगाव रहा है।बता दें कि कल शुक्रवार 9 जनवरी, 2026 को अपराह्न 03ः30 बजे मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट कक्ष में फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, बार काउंसिल और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल होंगे।