Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड HC बिग ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने दिए नैनीताल एसएसपी को हटाने के आदेश आखिर क्यों हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश क्यो मचा हड़कंप जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Uttarakhand HC Big Breaking: High Court ordered the removal of Nainital SSP, after all, why the High Court gave this order, click on the link to know why there was a stir

उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक आदेश से नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को अब यहां से रुख़सत होना पड़ेगा क्योंकि हाईकोर्ट ने आज हल्द्वानी जेल में काशीपुर के एक कैदी की संदिग्ध मौत पर सुनवाई करते हुए एसएसपी नैनीताल को हटाने के आदेश जारी किए है साथ ही पूरी घटना की सीबीआई जांच करवाने की बात कही है।कोर्ट के इस आदेश से पुलिस विभाग और जेल विभाग में हड़कंप मच गया है।


गौरतलब है कि काशीपुर के युवक पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और गाली गलौच और मारपीट का आरोप लगा था युवक कुंडेश्वरी काशीपुर का था।युवक का नाम प्रवेश कुमार पुत्र रघुवर दयाल था जिसकी हल्द्वानी उप कारागार में पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गयी ।युवक को 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और 5 मार्च को मेडिकल जांच करवाने के बाद हल्द्वानी जेल भेज दिया गया था।इसके दी दिन बाद ही युवक ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी ने जेल प्रशासन  और तमाम पुलिस अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए थे और जांच की मांग की थी।


मामला हाईकोर्ट में चल रहा था, आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रविन्द्र मैथाणी द्वारा सुनवाई करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर सीबीआई जांच करने के साथ ही एसएसपी नैनीताल को हटाने के आदेश दिए हैं।