उत्तराखंड गुड न्यूज:उत्तराखंड में जल्द खुलने जा रहा है एफटीआईआई का आउटरीच सेंटर,स्थानीय कलाकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द होगी पूरी,केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी सैद्धांतिक सहमति
उत्तराखंड बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए पसंदीदा राज्यो में से एक है।उत्तराखंड में अभिनय क्षमताओं की भी कोई कमी नही है।कई सालों से राज्य के कलाकार एक्टिंग इंस्टीट्यूट की मांग राज्य सरकार के समक्ष रखते आये हैं।ये मांग अब जल्द ही पूरी होने वाली है।जी हां! अब उत्तराखंड में भी जल्द फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एफटीआईआई पुणे का आउटरीच सेंटर खुलने जा रहा है।इसके लिए बकायदा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से बुधवार को मुलाकात की थी और कहा था कि उत्तराखंड में कला और संस्कृति की समर्द्ध परंपरा रही है।यहां की भूमि को देवभूमि के नाम से जाना जाता है।यहाँ के लोग अपनी अपनी अनूठी लोक कलाओं और परंपराओ को प्यार और संरक्षित करते है यहां के कलाकारों में यहां की संस्कृति दिखाई देती है उत्तराखंड में कई दिग्गज कलाकार, हस्तियों,लेखकों,का जन्म हुआ है।उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता,परंपरा, संस्कृति यहां के युवाओं को अभिनय, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, स्क्रिप्टिंग, स्क्रीन लेखन इत्यादि के लिए प्रोत्साहित करती है।लेकिन उत्तराखंड में इन कलाकारों के लिए कोई भी इंस्टीट्यूट या स्कूल ऐसा नही है जहाँ से ये प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।ऐसे में जिन युवाओ के अंदर प्रतिभा छुपी होती है उन्हें बेहतर अवसर नही मिल पाते और एफटीआईआई में ऐसी प्रतिभाओ के लिए कई तरह के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।इसीलिए उत्तराखंड सरकार की ओर से उत्तराखंड में एफटीआईआई के आउटरीच सेंटर की मांग केंद्रीय मंत्री से की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अगले माह अक्टूबर में एफटीआईआई की टीम उत्तराखंड आने वाली है जिसके बाद इंस्टीट्यूट के आउटरीच सेंटर की स्थापना की जाएगी।इसके लिए अल्मोड़ा के उदय शंकर म्यूजिक एवं डांस एकेडमी को एफटीआईआई का आउटरीच सेंटर बनाने पर विचार किया जा रहा है।यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर के मुताबिक एफटीआईआई की फैकल्टी जल्द से जल्द पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण की शुरुआत कर सकती है।