उत्तराखंड:शनिवार सुबह उत्तराखंड में आया भूकंप,रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गयी,कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
उत्तराखंड में आज सुबह सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए।राज्य के कई पहाड़ी जनपदों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 27 किमी दूर बताया जा रहा है।विशेषज्ञों की माने तो अगर भूकंप की तीव्रता और गहराई ज़रा भी ज़्यादा होती तो तबाही आ सकती थी।
आपको बता दे शनिवार सुबह करीब 5 बज कर 59 मिनट में भूकम्प के झटके महसूस किए गए।जिस वक्त ज़्यादातर लोग सोए हुए थे।हालांकि अभी तक किसी भी जिले में कोई भी जानमाल के नुकसान की कोई जजानकारी फ़िलहाल नही मिली है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल कर खुली जगह की ओर दौड़ गए कई लोग बिस्तर में सोते रहे। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के जोशीमठ में रहा लेकिन इसके झटके उधमसिंह नगर,नैनीताल जिले,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,में भी महसूस किए गए।