Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:धामी सरकार का बड़ा फैसला,ऑपरेशन सिंदूर उत्तराखंड के मदरसों के सिलेबस में होगा शामिल!

Uttarakhand: Dhami government's decision, Operation Sindoor will be included in the syllabus of madrasas of Uttarakhand

देहरादून 

 

उत्तराखंड के मदरसों के छात्र अब भारतीय सेना के पराक्रम की वीर गाथा को पढ़ेंगे नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के चैप्टर को शामिल किया जाएगा। उत्तराखंड के 451 पंजीकृत मदरसों में तकरीबन 50 हज़ार से ज़्यादा छात्र पढ़ते है इसको लेकर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई विधार्थी ने कहा कि सेनाओं के वीर जवानों की गाथा को अब बच्चे भी पढ़ेंगे और ये इसलिए भी ज़रूरी है ताकि बच्चे सेना के पराक्रम को जान सके और उनको देश के सेनानियों का इतिहास भी याद रहे।

 

आपको बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 स्थानों पर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल  मुजाहिदीन से जुड़े आतंकवादी शिविरों पर सटीक हवाई हमले किए, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इन आतंकी शिविरों से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें निर्देशित किया जा रहा था. भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई के दौरान सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और पाकिस्तान के किसी के किसी सैन्य प्रतिष्ठान व नागरिक ढांचों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.