Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:नाम मात्र का रह गया कोरोना कर्फ़्यू 10 अगस्त तक बढ़ा गाइड लाइन हुई जारी

Uttarakhand: Corona curfew remained in name only extended till August 10 guide line released

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को दस अगस्‍त तक बढ़ा दी गई है। वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, अब कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन सरकार ने कोविड कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है।

 

 

 

 


02.08.2021  के द्वारा कोविड 19 सकंमण की रोकथाम हेतु कोविड कर्फ्यू को दिनांक 03.08.2021 की प्रातः 06:00 बजे से अग्रिम 07 दिवसों दिनांक 10:08.2021 की प्रातः 06:00 तक बढ़ाये जाने हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है, जो कि जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत भी यथावत लागू एवं प्रभावी होंगे।
कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के दृष्टिगत सप्ताहांत (weekend) पर मसूरी आने हेतु अन्य वाहनों के साथ-साथ दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। मसूरी केवल उन्ही पर्यटकों को आने की अनुमति होगी, जिनके पास देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 72 घण्टे पूर्व की कोविड नेगिटिव टेस्ट रिपोर्ट तथा मसूरी में होटल की बुकिंग का साक्ष्य उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त पर्यटक क्षेत्र सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी एवं मसूरी में किसी व्यक्ति को तालाब / नदी / झरने आदि में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

समस्त शासकीय कार्यालयों में सभी समूहों के अधिकारियों / कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा कोविड महामारी के बचाव हेतु आवश्यक सावधानी सुरक्षात्मक व्यवस्था सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष द्वारा सुनिश्चित करायी जायेगी।