Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : 27 जुलाई तक बढ़ सकता है कोरोना कर्फ़्यू अब और रियायतें देने के मूड में नही है सरकार

Uttarakhand: Corona curfew may extend till July 27, the government is not in the mood to give any more concessions

उत्तराखंड में कागजी कर्फ़्यू 27 जुलाई तक बढ़ाया जा सकता है।कागजी कर्फ़्यू इसलिए कह रहे है क्योंकि सरकार कागजों पर तो कर्फ़्यू के आदेश जारी करती है लेकिन लोग उसका अनुपालन नही करते है।क्योंकि जिस तरह पिछले कुछ हफ़्तों में लोग घूमने निकले,मास्क को लेकर पुलिस से लड़ाई झगड़े किये,सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ाई गयी इन सब को देखते हुए यहां हम कागजी कर्फ़्यू कह रहे है।


बहरहाल उत्तराखंड सरकार कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर रिस्क लेने के मूड में कतई नही है इसीलिए कर्फ़्यू की अवधि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है।सूत्रों की माने तो कर्फ़्यू में रियायतें तो लगभग यही रहेंगी पर नाईट कर्फ़्यू को बरकरार रखने पर सरकार विचार विमर्श कर रही है नाईट कर्फ़्यू में आवाजाही में सख्त रवैये को अपनाने पर भी जोर दिया जाएगा।हालांकि अभी प्रतिदिन शाम 7 बजे तक बाजार बंद किये जा रहे हैं रेस्टोरेंट इत्यादि रात्रि 10 बजे तक खुले है ऐसे में आवाजाही तो फ़िलहाल खुली है लोग देर रात को भी आवाजाही कर रहे है।


सचिव मुरुगेशन ने कल ये साफ किया कि कोरोना गाइडलाइंस को लेकर सरकार हर पहलुओं पर विचार कर रही है और जल्द ही नई गाइडलाइंस जारी कर दी जाएगी।पूर्व के कर्फ़्यू में दी गयी रियायतो पर फ़िलहाल सरकार रोक नही लगाएगी लेकिन रात को लोगो की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने पर राज्य सरकार कोई सख्त कदम उठा सकती है।