Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड कोरोना कर्फ़्यू ब्रेकिंग : 5 अक्टूबर तक फिर बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू,कर्फ़्यू में मिली छूट और नई पाबंदियों को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Uttarakhand Corona Curfew Breaking: Corona curfew extended again till October 5, click on the link to know the relaxation in curfew and new restrictions

उत्तराखंड में कोविड-19 कर्फ्यू फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्य सचिव द्वारा कोरोना कर्फ़्यू को लेकर आदेश भी जारी किए गए हैं।नई एसओपी के मुताबिक राज्यभर में फिर से बढ़ते हुए कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत आदेश संख्या 550/USDMA/792(2020) जो दिनांक 13 सितंबर 2021 को जारी किए गए थे इस कोविड कर्फ्यू की अवधि को राज्य में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश संख्या 40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 28 अगस्त के प्रावधानों का संज्ञान लेते हुए अग्रिम सात दिवस के लिए बढ़ा दिया गया है।


अब उत्तराखंड राज्य में कोविड कर्फ्यू दिनांक 21 सितंबर 2021 सुबह 6 बजे से दिनांक 5 अक्टूबर प्रात: 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।


कोविड-19 के संक्रमण की संख्या में आ रही कमी को देखते हुए कोविड अवधि में विवाह समारोह में विवाह स्थल/वैडिंग प्वाइंट की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ सम्मिलित होने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी।शव यात्रा में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं।
राज्य के समस्त पर्यटन स्थलों में सप्ताहांत में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों को इन पर्यटक स्थलों पर कोविड एप्रोपिएड बिहेवियर जैसे कि सामाजिक दूरी मास्क पहनना एवं हाथों को सैनिटाइज करने आदि का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाएगा उक्त का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के 15 दिनों के उपरान्त एवं उन वैक्सिनेटेड व्यक्तियों के द्वारा राज्य के हवाई अड्डा/रेलवे स्टेशन/बार्डर चैक पोस्ट पर वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद बाहरी राज्य से आने वाले व्यक्तियों को उत्तराखंड में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।