उत्तराखण्डः राजधानी दून में कांग्रेस का हल्ला बोल! कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का आवास घेरा, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली का लगाया आरोप

Uttarakhand: Congress's ruckus in the capital Doon! Cabinet Minister Dhan Singh Rawat's residence surrounded, allegation of poor health and education

देहरादून। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने  प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। सरकारी स्कूलों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है, बावजूद इसके सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। कहा कि उत्तराखंड में लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी सरकार पर आरोप लगाए और स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर सवाल किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटक रही है, लेकिन सरकार को आमजन की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।