Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : पहाड़ों की रानी मसूरी पहुचे कांग्रेस नेता गुलाम नवी आजाद, केन्द्र सरकार से तीनों किसान कानूनों को वापस लेने की मांग सहित जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने का भी किया आग्रह

Uttarakhand: Congress leader Ghulam Navi Azad reached Mussoorie, the queen of hills, urged the central government to make Jammu and Kashmir a full-fledged state, including the demand to withdraw all

गांधी ग्लोबल फैमिली सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद आज मसूरी भ्रमण पर है।मसूरी पहुंचते ही इप्टा के कार्यकर्ताओं ने गुलाम नवी आज़ाद का भव्य स्वागत किया गया। गुलाम नबी आजाद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गांधी ग्लोबल फैमिली संस्था के माध्यम से गांधी जी को विचारों के साथ शहीदों के बलिदानों और उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का सहयोग कांग्रेस पार्टी पहले दिन से दे रही है उन्होंने कहा कि नेता राज्यसभा में विपक्ष के नेता के दौरान भी उनके द्वारा कई बार देश के प्रधानमंत्री के सामने किसानों को लेकर पास किये गए तीन काले कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है। उन्होने कहा कि उनके द्वारा मोदी जी को इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि देश में अंग्रेजों के शासन के द्वारा पास किये गए काले कानूनों के खिलाफ 6 बडे आंदोलन हुए लोगों के आक्रोश के कारण अग्रेजो का भी अपने निर्णय वापस लेने पडे।

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि राजीव गांधी के समय पर वर्तमान टिकेत के पिता के नेतृत्व में विशाल किसान आंदोलन कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया गया था जिस पर कांग्रेस की सरकार को झुकना पड़ा और अपने निर्णय को वापस लेने पडा। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह किया कि अपने उनके द्वारा तीन काले कानूनों को वह वापस ले लें जिससे कि किसान अपने आंदोलन को समाप्त हो जाये। उन्होने कहा कि राजनीति में सब अपनी विचारधारा से की जाती है उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में पक्ष विपक्ष एक दूसरे की आलोचना करता है। संसद में अलग-अलग क्षेत्र से अलग-अलग विचारधाराओं के लोग चुनकर आते हैं ऐसे में उनके रास्ते अलग हो सकते हैं उनसे कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर जवाब देने से मना कर दिया ।उन्होंने कहा कि कश्मीर जम्मू कश्मीर की इस समय की सबसे बड़ी मांग है कि जम्मू कश्मीर को संपूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए क्योंकि जम्मू-कश्मीर देश की सबसे पुरानी पुराना प्रदेश है उन्होंने कहा कि देश की सभी राज्य 74 साल पुराने हैं परंतु जम्मू कश्मीर एक ऐसा राज्य है जो एक सौ 176 साल पुराना है उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर का विकास चाहिए तो वहां पर संपूर्ण राज्य का दर्जा देना होगा ।