चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहाघाट स्थित एक निजी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इससे पहले यहां पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर इंसान हर मुकाम हासिल कर सकता है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरकार जल्द कड़ा भू-कानून लाने जा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर कम हुई है तथा चंपावत को भी आदर्श जिला बनाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री धामी को फोर्ती हेलीपैड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं व जनता की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक हरिश्चंद्र जोशी, निर्मल मेहरा, ज्योति राय, गणेश भंडारी समेत डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीएम रिंकू बिष्ट, गोविंद वर्मा, सतीश पांडे, राजू गढ़कोटी, मनीष जुकरिया, सूरज प्रहरी आदि मौजूद रहे।
उत्तराखण्डः चंपावत पहुंचे सीएम धामी! निजी स्कूल के कार्यक्रम में की शिरकत, लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-12-06 15:22:48
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहाघाट स्थित एक निजी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

उत्तराखण्डः चंपावत पहुंचे सीएम धामी! निजी स्कूल के कार्यक्रम में की शिरकत, लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे।
- इस दौरान उन्होंने लोहाघाट स्थित एक निजी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
- इससे पहले यहां पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने उनका जोरदार स्वागत किया।
- इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर इंसान हर मुकाम हासिल कर सकता है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
