ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग को दी करोड़ों की सौगात! बोले- प्रदेश में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-10-06 18:46:45
Prefer us on
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में केदार ब्रांड के नाम से बेचा जाएगा, जिससे यहां की महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही वे सशक्त होंगी।
उत्तराखण्डः सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग को दी करोड़ों की सौगात! बोले- प्रदेश में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून

उत्तराखण्डः सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग को दी करोड़ों की सौगात! बोले- प्रदेश में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में केदार ब्रांड के नाम से बेचा जाएगा, जिससे यहां की महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही वे सशक्त होंगी।
  • अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान-शक्ति सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से विधानसभा की जिम्मेदारी उन पर आ चुकी है और जब तक केदारनाथ विधानसभा को मजबूत नेतृत्व नहीं मिल जाता, तब तक वे केदारनाथ विधानसभा की जिम्मेदारी स्वयं संभालेंगे।
  • सीएम ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के विकास को लेकर शासन-प्रशासन के साथ वरिष्ठ मंत्री लगे हुए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में जल्द सख्त भू-कानून लागू होने जा रहा है।

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में केदार ब्रांड के नाम से बेचा जाएगा, जिससे यहां की महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही वे सशक्त होंगी। अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान-शक्ति सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से विधानसभा की जिम्मेदारी उन पर आ चुकी है और जब तक केदारनाथ विधानसभा को मजबूत नेतृत्व नहीं मिल जाता, तब तक वे केदारनाथ विधानसभा की जिम्मेदारी स्वयं संभालेंगे। सीएम ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के विकास को लेकर शासन-प्रशासन के साथ वरिष्ठ मंत्री लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में जल्द सख्त भू-कानून लागू होने जा रहा है। जिन लोगों ने अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त की है, उनसे जमीन वापस लेकर सरकारी भूमि में निहित की जाएगी। वहीं देश में सर्वप्रथम समान नागरिकता संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश भी उत्तराखण्ड बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम एक था, एक है और एक ही रहेगा। देश में किसी भी स्थान पर उत्तराखंड के चारधामों के प्रयोग करके कोई मंदिर नहीं बनने दिया जाएगा। वहीं हिंदू धर्म के पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व इन दिनों चल रहे हैं। घर एवं मंदिरों में मां भगवती का पूजन चल रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में आयोजित लखपति दीदी अभियान-शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में देखने को मिला। यहां महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में मां दुर्गा के रूपों में कन्याएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इंतजार कर रही थी। स्टालों पर मुख्यमंत्री ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें उपहार भेंट किए।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25