Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

सीडीएस जनरल बिपिन रावत पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बयान, जानिए क्या कहा

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami's statement on CDS General Bipin Rawat, know what he said

देहरादून| बुधवार का दिन, भारतीय सेना तथा देश के इतिहास में एक काले पन्ने की तरह जड़ गया जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिखा रावत समेत 13 अन्य लोगों की विमान हादसे में मौत हो गयी।

इस मार्मिक खबर से राज्य तथा देश के हर एक कोनों से संवेदन लहर का उभार आ उठा और बड़ी-बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के द्वारा इस घटना पर अपनी राय प्रकट करी। 

 

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बयान।

 

विमान हादसे के बाद आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर शोक प्रकट करते हुए लिखा,"भारत माँ की सेवा में तत्पर सादगी व सरलता की प्रतिमूर्ति जनरल रावत जी की बातों में सदैव उत्तराखण्ड की चिंता झलकती थी। आप एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में हमेशा देशवासियों के स्मृतियों में अमर रहेंगे"।