Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल  जाएंगे केदारनाथ ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री लेंगे जायजा

Uttarakhand: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will visit Kedarnath tomorrow, the Chief Minister will take stock of the reconstruction works of Prime Minister Narendra Modi's dream project Kedarnath

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 20 जुलाई को प्रातः 8 बजे केदारनाथ धाम जाएंगे। वे केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों  व यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।


इसके बाद पूर्वाह्न 11:40 बजे जीएमवीएन  विश्राम गृह तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग) मे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से लाभ वितरण किया जाएगा।


दोपहर 2 बजे लाटा बाबा गैस्ट हाउस, तिलवाड़ा में पार्टी कार्य समिति की बैठक/कार्यकर्ताओं से भेंट  करेंगे। अपराह्न 4 बजे जीएमवीएन विश्राम गृह में  विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ बैठक और अपराह्न 4:30 बजे जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।


बुधवार 21 जुलाई को मुख्यमंत्री गोपेश्वर, चमोली जाएंगे। प्रातः 10:20  बजे गोपीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जिला संघ कार्यालय गोपेश्वर, चमोली में प्रातः 10:35 बजे विविध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय कोठियालसँण, चमोली में जिला कार्य समिति में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 1:50 बजे साइंस पार्क का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2 बजे शगुन वैडिंग पाइन्ट में व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2:25 पर जिला पंचायत सभागार, चमोली में विभिन्न मोचों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट परिसर, गोपेश्वर, चमोली में  विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। अपराह्न 4 बजे जिला सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।