Awaaz24x7-government

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः पिथौरागढ़ में आधी रात को दर्दनाक हादसा! छह नेपाली नागरिकों की मौत, विषुपति का पर्व मनाने जा रहे थे सभी

Uttarakhand Breaking: Tragic accident in Pithoragarh at midnight! Nepal was going to celebrate the festival of Vishupati, the death of six Nepali citizens

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11ः30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई। फिलहाल ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। आज सुबह शवों को खाई से निकालने पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। उधर हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।