उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः सरकार ने करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! कल 1 नवंबर को घोषित की छुट्टी, आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने करवाचौथ पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। पढ़ें आदेश में क्या कहा गया।
