उत्तराखंड ब्रेकिंग : पवित्र बद्रीनाथ धाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलवी के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक मौलवी पर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया,मौलवी ने बद्रीनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि बद्रीनाथ धाम बदरुद्दीन के नाम से था जिसे कब्जा कर लिया गया।मौलवी की वीडियो वायरल होने के बाद लोगो ने मौलवी पर आपत्ति जताई।जिसके बाद देहरादून निवासी जगदम्बा प्रसाद पंत ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज करायी थी कि सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ धाम को लेकर एक मौलवी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है, जिसमें वे बद्रीनाथ धाम को मुस्लिम समुदाय का धार्मिक स्थल बता रहे हैं। इस शिकायत पर थाना रायपुर में उक्त अज्ञात मौलवी के विरुद्ध धारा 153(A), 505 IPC / 66 (F) IT एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।