उत्तराखंड ब्रेकिंग:राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के बाद अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी ट्वीटर अकाउंट हुआ लॉक ! हरीश रावत ने दी तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस और ट्वीटर के बीच तकरार थमने का नाम नही ले रही,पहले राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट लॉक किया गया फिर कांग्रेस पार्टी का ट्वीटर अकाउंट गुरुवार को लॉक कर दिया सुर अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी ट्वीटर अकाउंट ट्वीटर ने लॉक कर दिया जिस पर हरीश रावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।हरीश रावत ने अपबे फेसबुक पेज पर लिखा है कि"मैं भी राहुल हूँ आप भी राहुल है।जो सहमत नही है अभी वो भी कल राहुल होंगे।राहुल जी ने एक ऐसी गरीब बेटी जो विभत्स बलात्कार का शिकार हो गयी,उसके मां बाप के आंसू पोछने घर जाकर जो राष्ट्रीय कर्तव्य है उसको निभाया।" राहुल गांधी,कांग्रेस पार्टी और अब हरीश रावत के ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस में ट्वीटर के प्रति खास रोष व्याप्त हो गया है ।

गौरतलब है कि दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के मामले के बाद राहुल गांधी ने उस बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी इस मुलाकात की फ़ोटो राहुल गांधी ने ट्वीटर पर शेयर की थी।जिसके बाद ही ट्वीटर ने राहुल को लॉक कर दिया था और अब कांग्रेस पार्टी को भी ट्वीटर से सस्पेंड कर दिया गया है।दरअसल कांग्रेस इस मामले में लगातार सरकार को घेरते हुए आयी, कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार के दबाव में आकर ट्वीटर ने ये एक्शन लिया है।