रुद्रप्रयाग। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक अब लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है। रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्रों में आक्रामक कुत्तों ने महज दो दिनों में 24 लोगों को अपना निशाना बना लिया। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। कई लोगों के शरीर पर कुत्ते के काटने से गहरे घाव आए हैं। लगातार हो रहे हमलों से दोनों नगर क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। हालांकि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावर कुत्तों को पकड़ लिया है और उनकी जांच कराई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में एक आक्रामक कुत्ते ने तीन लोगों को काटकर घायल किया, जबकि अगस्त्यमुनि में एक अन्य कुत्ते ने 21 लोगों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक को निशाना बनाया। कई घायलों के शरीर पर काटने के गहरे निशान आए हैं। लगातार लोगों पर हमला करने के साथ ही कुत्तों के दूसरे कुत्तों पर हमला करने से भी लोगों में दहशत फैल गई। कुत्तों के असामान्य और आक्रामक व्यवहार को देखते हुए लोगों में उनके रेबीज संक्रमित होने की आशंका भी जताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और नगर निकाय तत्काल हरकत में आए। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत ने पशुपालन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से हमलावर कुत्ते को पकड़ लिया। वहीं रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में भी रविवार और सोमवार को दो अलग-अलग कार्रवाई में हमलावर कुत्तों को पकड़ा गया। अब चिकित्सकों की टीम कुत्तों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उनके आक्रामक व्यवहार की वजह क्या थी और रेबीज संक्रमण की कोई आशंका है या नहीं। इधर कुत्ते के काटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
उत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग-अगस्त्यमुनि में आवारा कुत्तों का खूनी आतंक! दो दिन में 24 लोगों को नोचा-काटा, बच्चों से लेकर महिलाओं तक बने निशाना
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-08-11 17:43:50
जिले में आवारा कुत्तों का आतंक अब लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है। रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्रों में आक्रामक कुत्तों ने महज दो दिनों में 24 लोगों को अपना निशाना बना लिया।

उत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग-अगस्त्यमुनि में आवारा कुत्तों का खूनी आतंक! दो दिन में 24 लोगों को नोचा-काटा, बच्चों से लेकर महिलाओं तक बने निशाना (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- जिले में आवारा कुत्तों का आतंक अब लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है।
- रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्रों में आक्रामक कुत्तों ने महज दो दिनों में 24 लोगों को अपना निशाना बना लिया।
- इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।
- कई लोगों के शरीर पर कुत्ते के काटने से गहरे घाव आए हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
