Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Uttarakhand Big Breaking: High Court bans Chardham Yatra

उत्तराखंड हाइकोर्ट ने आज प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओ व चारधाम यात्रा शुरू करने के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुए कहा कि क्योंकि चारधाम यात्रा का प्रकरण राज्य सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और वहां से कोई निर्णय नही हुआ इसीलिए अगर सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोई आदेश जारी नही होते तो चारधाम यात्रा पर अगली तिथि तक रोक लगी रहेगी,कोर्ट ने ये राज्य सरकार ये पूछा है कि सरकारी हॉस्पिटलों में खाली पड़े पदों पर सरकार द्वारा अभी तक क्या कदम उठाए गए है, और जिला अस्पतालों में एम्बुलेंस की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। वही कोर्ट ने राज्य में च रहे वैक्सीनेशन को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को इसे व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।


कोर्ट ने उपरोक्त बिंदुओं पर राज्य सरकार से राज्य सरकार से 18 अगस्त तक विस्तृत शपथ पत्र पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि नियत की है। 


आपको बता दे अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली, सच्चिदानंद डबराल, सहित कई लोगो ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओ , कोविड से लड़ने  वेक्सिनेशन लगाने हेतु विभिन्न जनहित याचिकाएं दायर की गई है।