Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

Uttarakhand Big Breaking: Corona curfew extended for one more week

उत्तराखंड में कोरोना का खतरा फिर मंडराने लगा है इसीलिए राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ़्यू एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 3 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।  कोरोना कर्फ्यू रात्रि कर्फ्यू को गंभीरता से लागू कराएगी सरकार प्रदेश के स्पा सलून खोलने का सरकार ने लिया फैसला इसके अलावा प्रदेश भर के तमाम सरकारी कार्यालयों को 100% की क्षमता के साथ खोलने का फैसला लिया गया है,इसके अलावा तमाम निर्देश और फैसले पूर्व की भाँति ही जारी रहेंगे।इस बार कर्फ़्यू में  राजनीतिक कार्यक्रमों को छूट मिलेगी लेकिन सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही अनुमति प्रदान की जाएगी।


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते मॉल मल्टीप्लेक्स खोलने का फैसला लिया था ऐसे में इस बार कोरोना कर्फ़्यू में स्पा और सैलून खोलने की भी छूट दी जाएगी, वही सरकारी कार्यालयों को 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोलने के आदेश सुबह ही शासन द्वारा कर लिए गए थे I


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार कोरोना के मामले लगातार कम तो हो रहे हैं लेकिन हमें सावधानी बरतनी होगी उनके अनुसार हम लगातार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रहे हैं ऐसे में तमाम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा I