Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:द कश्मीर फाइल्स के बाद अब बनेगी उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स!खटीमा गोलीकांड से लेकर रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं की आबरू लूटने तक का काला सच,और क्या कुछ होगा उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स में? कौन बना रहा है फ़िल्म जानिए लिंक में

Uttarakhand: After The Kashmir Files, Now Uttarakhand Movement Files Will Be Made! From Khatima Shooting Case to Rampur Tiraha Case for robbing women

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और नरसंहार पर बनी द कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर अब जल्द उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स भी बनने जा रही है। उत्तराखंड के देहरादून निवासी अभिषेक भट्ट जल्द उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स लेकर हमारे बीच आएंगे उन्होंने 16 मार्च को उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स फ़िल्म का टाइटल और सार के कॉपीराइट का भी रजिस्ट्रेशन करवा दिया है।


कश्मीर में साल 90 में कश्मीरी पंडितों के साथ नरसंहार किया गया था यही साल था जब उत्तराखंड में भी एक आंदोलन पनपा जो पृथक उत्तराखंड राज्य को लेकर किया गया था। राज्य आंदोलनकारी जब अविभाजित उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड राज्य की मांग करने दिल्ली कूच करने गए तब सैकड़ो निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने गोलियां बरसा दी थी जिसमे कई राज्य आंदोलनकारी शहीद हुए थे। इसी आंदोलन के दौरान खाकी को शर्मशार करते हुए राज्य आंदोलनकारी महिलाओं के साथ कुछ पुलिस वालों ने बलात्कार किया। पृथक राज्य के लिए चलाया गया आंदोलन में सबसे पहले गोलीकांड खटीमा में हुआ,उसके बाद मसूरी,फिर रामपुर तिराहा गोलीकांड को भला कौन भुला सकता है यही वो कांड था जिसमे उत्तराखंड की महिलाओं की आबरू लूट ली गयी। इसके बाद देहरादून गोलीकांड, कोटद्वार गोलीकांड, नैनीताल गोलीकांड जैसे तमाम ऐसे कांडों पर उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स बनने जा रही है जो इतिहास के उस काले पन्ने को सामने लाएगी जो राजनीतिक आड़ में कही दफन कर दिए गए है। 
फ़िल्म निर्माता अभिषेक भट्ट ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर हुए अत्याचार को उत्तराखंड के हर युवा को जानना चाहिए, इससे सभी युवा जागरूक होंगे,ज़्यादातर युवाओं को तो पता ही नही कि उत्तराखंड राज्य के लिए कितने लोगों की शहादत हुई,कितनी महिलाओं की आबरू लूटी गई। उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स से पूरे देश को पता चल सकेगा कि उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए यहां के निवासियों ने कितना कुछ खोया है जिसका दंश आज भी चुभता है।भट्ट ने ये भी कहा कि फ़िल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है हमारा प्रयास है कि 2024 तक उत्तराखंड आंदोलन फाइल्स पर्दे पर रिलीज हो जायेगी।
आपको बता दें कि अभिषेक भट्ट देहरादून निवासी है और उन्होंने मॉस कॉम करने के बाद वेब सीरीज भी बनाई है अभिषेक अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते है