Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में गंगोत्री से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी! 3 महिलाओं की मौत, 26 घायल

Uttarakhand: A bus carrying pilgrims returning from Gangotri falls into a ditch in Uttarkashi! 3 women killed, 26 injured

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. 24 लोग घायल हैं। अगर बस खाई में एक पेड़ पर न अटकी होती तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था। 

चारधाम यात्रा मार्ग में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। इस बस हादसे में एक महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 26 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। जैसे ही पुलिस और प्रशासन को गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरने की सूचना मिली, तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल के पास हरसिल और गंगनानी से मेडिकल टीमें भी एंबुलेंस के साथ तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों की सक्रियता से थोड़े समय में ही रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया। एक महिला ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था। तीर्थयात्रियों की बस में कुल 27 तीर्थयात्री और चालक, परिचालक समेत 29 लोग सवार थे। 29 घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में लाया गया। देर रात दो अन्य घायल महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इस तरह उत्तरकाशी सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 26 लोग घायल हैं इन घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिन तीन तीर्थयात्री महिलाओं की मौत हुई है, उनके नाम दीपा पत्नी महेंद्र चंद्र, निवासी हल्दूचौड़ हल्द्वानी, जिला नैनीताल, नीमा केडा पत्नी पूरण सिंह केडा, निवासी रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर और मीना रैकवाल पत्नी महेंद्र सिंह रैकवाल, निवासी गौलापार हल्द्वानी, जिला नैनीताल है।  प्रत्यक्षदर्शियों और रेस्क्यू टीमों के अनुसार बस अनियंत्रित होकर जब खाई में गिरी तो रास्ते में पेड़ पर अटक गई। इस कारण एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। अगर वो पेड़ नहीं होता तो बस कई मीटर नीचे गहरी खाई में गिर जाती. इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। लेकिन पेड़ ने अनेक लोगों की जान बचा ली।  बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक नहीं लगने से चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस खाई में करीब 20 मीटर नीचे तक गिरी. इसके बाद एक पेड़ पर बस रुक गई। अगर बस पेड़ पर नहीं रुकती तो सीधे भागीरथी नदी में जा गिरती।