Sep 25, 2026 Login

ऊधम सिंह नगरः पुलिस महकमे में फेरबदल! तीन निरीक्षकों के तबादले, शंकर सिंह बिष्ट बने नानकमत्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक

Udham Singh Nagar: Reshuffle in the police department! Three inspectors transferred; Shankar Singh Bisht appointed as Station House Officer (SHO) of Nanakmatta Kotwali.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। एसएसपी अजय गणपति ने तीन पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। इस दौरान निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता बनाया गया है। वहीं निरीक्षक संजय पाठक को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता से व.पु. अधीक्षक कार्यालय ऊधम सिंह नगर और निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर से पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है।