Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

आज पूर्व उत्तराखंड मुख्यमंत्री का है जन्मदिन, त्रिवेंद्र ने किया हरीश रावत के साथ मजाक, देखे वीडियो

Trivendra Singh Rawat turns 61 today, Harish Rawat jokes with Former CM in viral video

आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन है और वह 61 साल के हो गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ साथ , उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता है। 

 

लगा बधाईयों का तांता

 

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिवस पर बधाई दी और लिखा,"माननीय विधायक डोईवाला, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु बद्री-केदार जी से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ। 

@tsrawatbjp  #TrivendraSinghRawat "

 

हरीश रावत के साथ करी अठखेली

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत आज त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। बातों ही बातों में हरीश रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री से पूछ लिया कितने साल के हुए तो इसके जवाब में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुस्कुराते हुए कह डाला," ऐसा मत पूछो हम भाजपा वाले हैं यहां उम्र ज्यादा होते ही बोलते हैं कि अब चलो।" इस बात पर दोनों पूर्व मुख्यमंत्री और वहां बैठे लोग हंसने लगे।