दुखदः मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या! छत से कूदकर दी जान, अरबाज खान पहुंचे घर

Tragic: Malaika Arora's father commits suicide! Arbaaz Khan sacrificed his life by jumping from the roof, reached home

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ ने बुधवार को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। घटना के बाद मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। इस बीच मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके घर पहुंचे हैं। अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया। एक्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। बताया जा रहा है कि जब अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी की तब मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थी। ये आज 11 सितंबर सुबह 9 बजे के करीब की घटना है, जब अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग के अपने घर के टेरेस से कूदकर आत्महत्या की। उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।