Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

टोक्यो ओलम्पिक्स:नैनीताल निवासी अभिषेक रह चुके हैं महिला बॉक्सर लवलीना के इंटरमीडिएट कोच जानिए अभिषेक के बारे में एक क्लिक में

Tokyo Olympics: Nainital resident Abhishek has been the intermediate coach of female boxer Lovlina, know about Abhishek in one click

टोक्यो ओलम्पिक्स में भारत के असम की 23 साल की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहोन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और भारत के लिए एक और मेडल लगभग पक्का हो चुका है।लवलीना की निएन चिन चेन के खिलाफ यह पहली जीत है, इससे पहले लवलीना ने तीन मौकों पर निएन का सामना किया था, जिसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।लवलीना की कड़ी मेहनत और इस सफलता के पीछे यू तो कई कोचों का हाथ रहा होगा लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि इंटरमीडिएट ट्रेंनिग के दौरान लवलीना के कोच रहे अभिषेक साह उत्तराखंड के नैनीताल से है।जी हां अभिषेक नैनीताल के तल्लीताल बाजार के निवासी है और वर्तमान में वो साईं  नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रोहतक में बॉक्सिंग कोच है।अभिषेक ने अपना बॉक्सिंग कैरियर 1996 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स देहरादून से शुरू किया था,देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज से अभिषेक पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे,उन्होंने जर्मनी मे 2000 में ट्रेनिंग और प्रतिभाग दोनों किये थे।अभिषेक आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके है।उन्होंने 3 बार एलाइट नेशनल चैंपियनशिप में भी मेडल्स जीते है 2008 में अभिषेक कोर ग्रुप नेशनल कैम्प में भी अपनी हिस्सेदारी दिखा चुके है उन्होंने स्पोर्ट्स कोचिंग में 2008 में अपना डिप्लोमा पूरा किया।इसके बाद 2014 में अभिषेक ने साईं STC गुवाहाटी में असिस्टेंट कोच के पद पर जॉइनिंग की उन्ही दिनों 2014 से 2019 के बीच अभिषेक ने भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना को भी इंटरमीडिएट कोचिंग दी थी।अभिषेक के परिवार में उनके पिता दीप लाल साह (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रिटायर्ड कर्मचारी) , उनकी माता पुष्पा साह और उनकी पत्नी भूमिका साह है।लवलीना के सेमीफाइनल में पहुंचने पर अभिषेक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब भारत के लिए दूसरा मेडल पक्का हो गया लवलीना बहुत तेज़ तर्रार बॉक्सर है और धाकड़ पंच से सामने वाले को धूल चटा सकती है।