चर्चा तो बनती हैः बजरंग दल कार्यकर्ता ने मुस्लिम लड़की के साथ लिए सात फेरे! तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, चर्चाओं में आई शादी

 There is discussion: Bajrang Dal worker had seven rounds with a Muslim girl! The love affair was going on for three years, marriage came into discussion

नई दिल्ली। कर्नाटक में एक ऐसी शादी हुई है जो लगातार चर्चा का विषय बन गई है। यहां दक्षिण कन्नड़ जिले में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने मुसलिम लड़की से शादी की है। उसकी शादी पर हिंदू संगठन के लोग जश्न मना रहे हैं। युवती के माता-पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लड़की ने अपना नाम बदलकर अक्षता रख लिया है। बताया गया है कि जोड़ा जल्द ही सुरथकल पुलिस स्टेशन में हाजिर होकर शादी की पूरी कहानी बयां करेगा।

युवक प्रशांत भंडारी सुरथकल शहर का रहने वाला है। उसने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दी है और बताया है कि आयशा नाम की मुस्लिम लड़की अब अक्षता बन गई है। प्रशांत भंडारी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जोड़े को पारंपरिक हिंदू पोशाक पहने देखा जा सकता है। बजरंग दल का कार्यकर्ता प्रशांत भंडारी और युवती दोनों एक ही इलाके में रहते हैं और पिछले तीन साल से दोनों के बीच संबंध था। भंडारी के द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर को प्रशांत ने आयशा से शादी करने की बात उसकी मां से चलाई थी। उसका कहना था कि वह आयशा से शादी करना चाहता है।

आयशा की मां ने जोर देकर कहा था कि वह अपने परिवार के सदस्यों से परामर्श करने के बाद फैसला लेंगी। उसी शाम दोनों घर से भाग निकले। इसके बाद आयशा के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।आठ दिसंबर को दोनों की तस्वीरें सामने आईं। आयशा घर से बुर्का पहनकर गई थी। उसने बुर्का उतारकर हिंदू पारंपरिक परिधान पहना और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। बताया जा रहा है कि प्रशांत कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले सुरथकल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।

आयशा और प्रशांत की जो तस्वीर सामने आई है। वह शादी के दिन की बताई जा रही है। आयशा ने वैसी ही साड़ी पहनी है जैसे दक्षिण भारत में शादी के समय दुलहनें पहनती हैं। इसके अलावा उसने जेवर पहन रखे हैं। प्रशांत भी दूल्हे की वेशभूषा में हैं। दोनों के गले में माला पड़ी है। प्रशांत का दावा है कि आयशा ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करके उससे शादी की है। उसने धर्मांतरण के बाद अपना नाम अक्षता रखा है। दोनों शादी के बाद से खुश हैं लेकिन उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है।