Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

रामनगर के USR हिंदू समिति दिव्यांग स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ किये गए अमानवीय व्यवहार और अत्याचार पर हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 की टीम ने लिया संज्ञान,रोशनी सोसायटी अभिभावक संघ से मुलाकात कर की जांच की मांग,उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का क्या रहा मामले में रुख?

The team of Haldwani Online 2011 took cognizance of the inhuman treatment and atrocities done with children with disabilities in USR Hindu Samiti Divyang School, Ramnagar, met Roshni Society Parents

रामनगर स्थित यूएसआर हिंदू समिति दिव्यांग स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ किये गए अमानवीय व्यवहार का मामला तूल पकड़ने लगा है।

मामले अब उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को जांच के निर्देश देते हुए लिखा है कि " शिकायतकर्ता हेमन्त सिंह गौनियां , पुत्र स्व. भीम सिंह गौनियां , निवासी हीरा विहार , कैनाल रोड , मल्ला गौरखपुर , तिकोनिया , हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा मा ० मुख्यमंत्री , उत्तराखण्ड को प्रेषित शिकायती पत्र दिनांक 18.08.2022 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें । जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि नैनीताल रामनगर में स्थित यू ० एस ० आर ० हिन्दु समिति दिव्यांग स्कूल है , जो वर्ष 1998 से चलता आ रहा है तथा इसके प्रबन्धक संदीप रावत द्वारा 100 दिव्यांग बच्चों को रहना , खाना - पीचा पढ़ाई , कौशल प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जाती है । परन्तु इस स्कूल में बालक व बालिकाओं की अधीक्षकों द्वारा मारपीट की जाती है । पूर्व में भी 05 बालिकाओं के साथ मार - पीट की जा चुकी है । वर्तमान में जिस बालक के साथ पिटाई हुई है , वह बालक मानसिक दिव्यांग एवं मूक - बधिर है । उक्त स्कूल में बच्चो से शोचालय साफ करने का कार्य भी करवाया जाता है । उक्त बालक एवं अन्य बालकों के अभिभावकों द्वारा कई जगह शिकायतें की गई है , जिनका संज्ञान नहीं लिया गया । शिकायतकर्ता द्वारा पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि उक्त विद्यालय के पिछले 6 माह की विडियों रिकोडिग एवं समस्त दस्तावेजों / अभिलेखों की ठीक प्रकार से जाँच की जाये । जो कि सवेदनशील एवं गम्भीर प्रकृति का होने के कारण आयोग द्वारा इसका स्वतः सज्ञान लिया गया । अतः इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि यू ० एस ० आर ० हिन्दू दिव्यांग समिति स्कूल के मान्यता , अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य सम्बन्धित समस्त दस्तावेजों / अभिलेखों की ठीक प्रकार से जॉच कर प्रकरण के सम्बन्ध में आयोग को कृत कार्रवाई की आख्या दिनांक 10.09.2022 तक प्रेषित करने का कष्ट करें । 

 

वही इस मामले में आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत से भी शिकायत की है  और पत्र लिखकर कहा है कि रामनगर ( जिला- नैनीताल , उत्तराखंड ) में स्थित यू ० एस ० आर ० इंदु समिति दिव्यांग स्कूल में बच्चों के साथ होने वाली मारपीट का मामला रोशनी सोसाइटी ( दिव्यांग बच्चो का अभिभावक समूह ) , हल्द्वानी , उत्तराखंड के संज्ञान में आया है । जो कि एक अमानवीय कृत्य है । इस आवासीय विद्यालय में 100 से अधिक दिव्यांग बच्चे रह रहे हैं,हमें ज्ञात हुआ है कि उन बच्चों के साथ भी मारपीट होती है । संस्था आपसे सविनय अनुरोध करती है कि इस प्रकरण में उचित कार्यवाही की जाए , तथा कथित दिव्यांग स्कूल की छः माह की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग , कर्मचारियों के आवश्यक प्रमाण पत्र ,और समस्त अभिलेखो की जांच की जाए । जिससे भविष्य में इन बच्चो के साथ मारपीट ना हो , तथा बच्चो के विकास के लिए अनुकूल व् संवेदनशील वातावरण मिल सके तथा उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

गोविन्द सिंह मेहरा सचिव रोशनी सोसाइटी ( दिव्यांग बच्चो का अभिभावक समूह ) ने इस मामले में हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 की टीम ने स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली और विशेष पर्यवेक्षक रोहन तनय को भेजा जिसके बाद रोशनी सोसायटी द्वारा मामले में बैठक आयोजित की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई।