थल : उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन एक्टू के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों ने कार्य बहिष्कार किया
उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन एक्टू के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों ने ब्लांक अघ्यक्ष सावित्री पंत के नेतृत्व एकत्रित होकर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक स्वास्थ्य केद्र में नारेबाजी और प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार कर दिया है।
इस मौके पर सावित्री पंत ने बताया कि आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और मानदेय। 23 हजार दिया जाय,अन्य स्कीम का मानदेय फिक्सिंग किया जाय, सेवा निवृत्त के बाद पेंशन का प्रावधान, कोरोना काल मे काम करने वालों को 10 हजार मासिक अतिरिक्त दिया जाय,कोरोना काल मे काम करने वालों का 50 लाख जीवन बीमा और 10 लाख स्वास्थ्य बीमा करने, मृत आश्रितों को 50 लाख का बीमा देने, सभी पुराने मदों का भुगतान, आशाओं के भुगतान मे भष्ट्राचार और कमीशनखोरी बंद करने, सभी सरकारी अस्पतालों मे विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने, अस्पतालों में आशाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, सभी कोरोना भत्तों को देने के बाद ही ड्यूटी लगाई जाय।सावित्री पंत ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उनकी माॅगो नहीं मानी गई उग्र आंदोलन किया जायेगा।