ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

टिहरी फ्लोटिंग हट्स हादसाः संचालन पर रोक! उच्चस्तरीय जांच समिति गठित, चार दिन में रिपोर्ट देने के आदेश

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-05-03 14:46:33
Prefer us on
उत्तराखंड के टिहरी में स्थित डोबरा-चांठी क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां टिहरी झील में बने फ्लोटिंग हट्स अचानक जोखिमपूर्ण स्थिति में आ गए।
टिहरी फ्लोटिंग हट्स हादसाः संचालन पर रोक! उच्चस्तरीय जांच समिति गठित, चार दिन में रिपोर्ट देने के आदेश

टिहरी फ्लोटिंग हट्स हादसाः संचालन पर रोक! उच्चस्तरीय जांच समिति गठित, चार दिन में रिपोर्ट देने के आदेश (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के टिहरी में स्थित डोबरा-चांठी क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां टिहरी झील में बने फ्लोटिंग हट्स अचानक जोखिमपूर्ण स्थिति में आ गए।
  • शनिवार देर शाम फ्लोटिंग हट्स के एक्सल-ज्वाइंट खुल जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे वहां मौजूद करीब 30 लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
  • हालांकि समय रहते एसडीआरएफ टीम की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
  • घटना के समय फ्लोटिंग हट्स में पर्यटक और अन्य लोग मौजूद थे।

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में स्थित डोबरा-चांठी क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां टिहरी झील में बने फ्लोटिंग हट्स अचानक जोखिमपूर्ण स्थिति में आ गए। शनिवार देर शाम फ्लोटिंग हट्स के एक्सल-ज्वाइंट खुल जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे वहां मौजूद करीब 30 लोगों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि समय रहते एसडीआरएफ टीम की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय फ्लोटिंग हट्स में पर्यटक और अन्य लोग मौजूद थे। जैसे ही तकनीकी खामी की जानकारी मिली,एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने फ्लोटिंग हट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जाता और तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक इनका संचालन दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल ने पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता करेंगे। समिति में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग केएस नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नई टिहरी चंद्रमोहन सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा और एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सीडीओ ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वे घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण करें और फ्लोटिंग हट्स के एक्सल-ज्वाइंट फेल होने के कारणों की गहन जांच करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। समिति को चार दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25