Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत,चार की हालत गंभीर,मामले की जांच में जूटी पलिस

Seven people died after drinking poisonous liquor, four are in critical condition, police is investigating the matter

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिछले चार दिन में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है। उनका सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।  घटना कोनी के लोफंदी में हुई। मरने वालों में गांव के सरपंच का भाई भी शामिल है। 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक गांव में पिछले चार दिनों में सात लोगों की मौत से प्रशासन परेशान है। अधिकारियों ने कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव के मुखिया ने दावा किया है कि पिछले कुछ ही दिनों में गांव के नौ लोगों की मौत हो गई है। ये सभी शराब पीने के आदी थे। गांव के मुखिया ने आरोप लगाया कि सभी मौत अवैध तरीके से बेची जा रही शराब को पीने से हुई है। अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्ष ने सरकार को घरते हुए कहा कि राज्य में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है और लोग इसका शिकार हो रहे हैं। लोग नकली शराब पीने से अपनी जान गवां रहे हैं लेकिन सरकार सोई हुई है। उधर, सरपंच रामाधर सुन्हाले ने कहा कि पिछले चार दिनों में गांव में नौ लोगों की मौत हुई। जब प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस गांव में पहुंची तो एक शव को छोड़कर सभी अंतिम संस्कार किया जा चुका था। इस शव को पोस्टमार्टम के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर भेजा गया है।