पौड़ी। उत्तराखण्ड के पौड़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां धारा रोड में एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक आज व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई है और अंदर दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तुरंत पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई राज विक्रम सिंह के अनुसार मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। प्राथमिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी। घटना के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस हर पहलू से की जांच कर रही है।
सनसनीखेजः पौड़ी में दुकान के अंदर मिला व्यापारी का शव! व्यापारियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-02-07 13:44:00
उत्तराखण्ड के पौड़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां धारा रोड में एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

सनसनीखेजः पौड़ी में दुकान के अंदर मिला व्यापारी का शव! व्यापारियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड के पौड़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां धारा रोड में एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला है।
- घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
- आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।
- जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
