Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

दुखद खबर| उत्तराखंड भाजपा विधायक हरबंस कपूर अब नहीं रहे

Sad news, Uttarakhand BJP MLA Harbans Kapoor dies

देहरादून से एक दुखद खबर आई है, आज सुबह भाजपा के विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया। बता दें कि उत्तराखंड भाजपा में हरबंस कपूर सबसे वरिष्ठ विधायक थे और 8 बार अपने क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करा था।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर खेद जताते हुए कहा,"आज प्रातः विधानसभा में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री हरबंस कपूर जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृदुभाषी श्री कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया।" आगे उन्होंने लिखा,"राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए वह अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मैं ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"

बता दें कि हरबंस कपूर कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं।