दुःखद: कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन! लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sad: Kapil Sharma Show comedian Atul Parchure passes away! Was suffering from cancer for a long time, said goodbye to the world at the age of 57

टीवी जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता अतुल परचुरे का आज 14 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। कुछ साल पहले ही एक्टर को कैसर होने का पता चला था, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके निधन से सदमे में हैं। अतुल ने अपने लंबे करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। वो 'कपिल शर्मा शो' में कई किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। 
अतुल परचुरे एक टीवी अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने से लेकर हिंदी और मराठी पर्दे पर अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। 30 नवंबर 1966 को मुंबई में उनका जन्म हुआ था। अतुल ने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से की और अपने कॉलेज के दिनों में ही वो थिएटर से जुड़ गए। उन्होंने कई मराठी और हिंदी नाटक किए और जल्द ही उन्हें छोटे पर्दे पर काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने 1993 में रिलीज हुई 'बेदर्दी' से उनकी फिल्मों में एंट्री हुई। शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े बॉलीवुड दिग्गजों के साथ अतुल ने काम किया।बॉलीवुड में उनकी कुछ फिल्मों में 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया', 'क्यों की...',  'क्यों की... मैं झूठ नहीं बोलता', 'स्टाइल', 'क्या दिल ने कहा', 'चोर मचाये शोर', 'गॉड ओनली नोज', 'कलकत्ता मेल', 'जजंतरम ममंतरम', 'तुमसा नहीं देखा', 'यकीन', 'चकाचक', 'कलयुग', 'अंजाने - द अननोन' जैसी नामी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा ये कई नामी टीवी शो में भी नजर आए। 'कपिल शर्मा शो', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'खिचड़ी', 'आर के लक्ष्मण की दुनिया' जैसे पॉपुलर टीवी शो में नजर आए थे।